सरेआम ट्रैफिक पुलिस की पिटाई, वीडियो वायरल होेने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार राजनांदगांव। जिले में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद आज रविवार को पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया गया। यह भी पढ़े- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम बोले- इन क्षेत्रों में शराबबंदी असंभव, भाजपा ने कितने वादे पूरे किए दरअसल, रेलवे स्टेशन रोड में शनिवार को तीन बदमाशों ने मामूली बात को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। घटना दोपहर 12.30 बजे की है। ट्रैफिक जवान रुपेंद्र वर्मा ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी ट्रैफिक जवान की मोटर साइकिल आरोपितों के मोटर साइकिल से टकरा गई। विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने से जनता का नुकसान, सरकार ने विपक्ष को बताया जिम्मेदार जिसके बाद आरोपितों ने ट्रैफिक जवान से गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित मौके से निकल गई। कुछ देर बाद आरोपित तीनों बदमाश फिर से मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक जवान पर लात-घूंसा चलाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपितों ने अपने पास रखे चाकू से ट्रैफिक जवान का डराने की कोशिश की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की चेतावनी, सरकार मांगें पूरी करे, नहीं तो फिर आंदोलन भीड़ एकत्रित होने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। ट्रैफिक जवान से मारपीट का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए आरोपित बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun