अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा करेंगे शादी! दोनों ने फैंस से की बातचीत

अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा करेंगे शादी! दोनों ने फैंस से की बातचीत मुंबई। टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद तेजस्वी प्रकाश की सीरियल नागिन 6 बीते दिन से ऑन एयर हो गया है। लेकिन उनके वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए करण कुंद्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वैलेंटाइन डे की शाम को इस कपल ने सोशल मीडिया पर लाइव जाकर फैन्स से बातचीत करने का फैसला लिया। इस लाइव सेशन के दौरान ही करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की खूब टांग खिंचाई कर डाली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से नागिन 6 के हेक्टिक शेड्यूल से छुट्टी पाते ही तेजस्वी प्रकाश ने उनके लिए बिरयानी बनाई। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के इस लाइव सेशन के दौरान फैन्स ने भी खूब मस्ती की और उन्होंने बार-बार यही सवाल पूछा कि आखिर यह दोनों शादी के बंधन में कब बंधेंगे? करण की शिकायत इस लाइव सेशन के दौरान करण कुंद्रा ने फैन्स से तेजस्वी प्रकाश की शिकायत की। एक्टर ने कहा है, 'देखो दोस्तों...मैंने वैलेंटाइन डे पर मैडम के लिए इतना क्यूट पोस्ट शेयर किया...और इनके इंस्टाग्राम के लास्ट वीडियो में रोहित सुचांती नजर आ रहा है।' करण कुंद्रा की बात काटते ही तेजस्वी प्रकाश बोलती हैं, 'वह कल की वीडियो है...आज भी पोस्ट डाला है मैंने...।' इसी के साथ करण कुंद्रा यह खुलासा भी करते हैं कि तेजस्वी प्रकाश के लिए उन्होंने सरप्राइज प्लान किया था लेकिन उन्होंने उन्हें अपने घर पर ही बुला लिया।  बता दें कि नागिन के पहले एपिसोड को फैंस ने काफी पसंद किया। पहले शो की जिस स्टोरीलाइन पर यूजर्स भड़क रहे थे, अब एपिसोड के बाद फैंस सीरियल की कहानी को नया बताकर तारीफ कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने "नागिन लुक' में फैंस के साथ सुपर गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं।  नागिन 6 के ऑन एयर होने के साथ शो की लीड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की नागिन के लुक में फोटोज सामने आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। नागिन के लुक में तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरें इंटरनेट का टेम्प्रेचर हाई कर रही हैं।  तस्वीरों में तेजस्वी गोल्डन ब्रालेट और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ब्रालेट पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है। बॉटम पर भी मैचिंग वर्क है। तेजस्वी ने अपने नागिन लुक को गोल्डन हेयर एक्सेसरीज, ईयर रिंग्स और फिंगर रिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।  गोल्डन ड्रेस संग तेजस्वी का गोल्डन और ब्लैक स्मोकी आई मेकअप उनके लुक को काफी ड्रामेटिक बना रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ ट्रेंडी नथनी भी कैरी की है।  तेजस्वी हर फोटो में अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक्सप्रेशंस क्वीन तेजस्वी के फोटोज में उनके किलर एक्सप्रेशंस उनकी तस्वीरों को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।  तेजस्वी की इन तस्वीरों को 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफें कर रहे हैं। फैंस तेजस्वी की तस्वीरों पर गॉर्जियस, हॉट जैसे कमेंट कर रहे हैं। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun