छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह आईपीएल में खेलेंगे, सनराइजर्स हैदराबाद ने इतने रुपए में खरीदा

छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह आईपीएल में खेलेंगे, सनराइजर्स हैदराबाद ने इतने रुपए में खरीदा स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। दाहिने हाथ के बल्लेबाज शशांक अब हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए हैं। लेकिन क्या वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे ये बड़ा सवाल है। इससे पहले रायगढ़ के शुभम अग्रवाल 2017 में आईपीएल की टीम गुजरात लायंस का हिस्सा थे। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा शशांक सिंह का जन्म मुंबई में हुआ, वहीं पले-बढ़े है। उनका परिवार भिलाई का है। पहले वे वनडे और टी-20 टूर्नामेंट मुंबई की टीम से खेलते थे। दिसंबर 2019 में रणजी ट्रॉफी के दौरान उन्होंने पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की। रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन औसत रहा। 6 मैच की पारियों में वे 33.66 की औसत से 202 रन ही बना सके। जिसमें 73 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। शशांक दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे हैं। 2019 में राजस्थान रायल्स से उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था। तब तक उनकी पहचान महाराष्ट्र के खिलाड़ी के तौर पर थी। 2020 में भी राजस्थान रायल्स ने उन्हें रीटेन किया, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें कभी मौका नहीं मिला। इस बार उन्हें उम्मीद है कि हैदराबाद की टीम उन्हें जलवा दिखाने का मौका देगी।

नीलामी में छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ी शामिल हुए थे

छत्तीसगढ़ से लगभग 20 खिलाड़ियों ने IPL नीलामी में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे थे। इसमें से केवल 5 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किये गए थे। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इनमें शशांक के अलावा छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल थे। हरप्रीत की बेस प्राइज 40 लाख, जबकि अन्य 4 खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख रुपए थी।

साल 2017 से आईपीएल में कोई खिलाडी नहीं खेला

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार आईपीएल ऑक्शन तक का सफर तय कर रहे हैं। लेकिन उनमें से प्लेइंग इलेवन में सिर्फ शुभम अग्रवाल शामिल हो सके थे। 2017 में छत्तीसगढ़ से रायगढ़ जिले के खिलाड़ी शुभम अग्रवाल को गुजरात लॉयंस ने टीम में शामिल किया था। उन्होंने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर 2 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से अब तक प्रदेश के एक भी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun