छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, इस दिन से बढ़ेगी गर्मी रायपुर। प्रदेशभर में मौसम ने फिर करवट ले ली है। इसका असर कल यानी मंगलवार से दिखाई देगा। प्रदेश में 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे गर्मी में बढ़ोतरी होगी। अभी तक हवा की दिशा उत्तर थी जो कि बदल गई। उत्तर से आ रही ठंड हवा के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंड पड़ रही थी। इस बीच हवा की दिशा परिवर्तित होकर दक्षिण पूर्व और दक्षिण होने के कारण बंगाल की खाड़ी से गर्म हवा आने की संभावना है, इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 16 फरवरी तक पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की चेतावनी, सरकार मांगें पूरी करे, नहीं तो फिर आंदोलन आज मौसम रहेगा सामान्य 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। खासकर रायपुर में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। एक दिन पहले उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई थी। खासकर पेंड्रा रोड में शीतलहर की स्थिति बन गई थी। वहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। अब यहां भी गर्मी बढ़ेगी। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सरेआम ट्रैफिक पुलिस की पिटाई, वीडियो वायरल होेने के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार कैसा था रविवार का मौसम प्रदेश में रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में प्रदेश के लगभग सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभागों में सामान्य से कम, सरगुजा संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम और शेष अन्य संभागों में सामान्य तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में सामान्य से कम, बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय कम और दुर्ग संभाग में सामान्य तापमान रहा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun