सुहाग की खातिर नक्सलियों की मांद में महिला, अपह्त इंजीनियर पति को छुड़ाने की जिद बीजापुर। महिला अपने सुहाग को बचाने नक्सलियों के धुर जंगल इलाके में गुम रही है। उनकी जिद है कि किसी तरह अपने पति को सुरक्षित नक्सलियोंं के चंगुल से छुड़ा लाए। लेकिन अभी तक अपहरणकर्ताओं की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में पुल निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक इंजीनियर घर नहीं लौटा है। ओपन स्कूल : 10वीं-12वीं परीक्षा इस तारीख से, देखें टाइम टेबल अंतत: थक हारकर आज अपह्त इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार अपने बच्चों को लेकर नक्सल मांद की ओर निकल पड़ी है। बताया जा रहा है कि सोनाली बच्चों के साथ पति की रिहाई के लिए जंगल में गई है। छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, इस दिन से बढ़ेगी गर्मी बता दें कि बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर बेदरे गांव में पुल निर्माण का कार्य लगभग 5 महीने पहले शुरू हुआ है। इस पूल के निर्माण के बाद अबूझमाड़ के पहुंचविहीन क्षेत्रों तक सड़क बन पाना संभव हो पाएगा। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा यही वजह है कि माओवादी इस पुल के निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। पुल निर्माण का काम बिलासपुर के ठेकेदार अशोक मित्तल द्वारा करवाया जा रहा है। शुक्रवार को निजी कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार और उनके सहयोगी आनंद नदी पार कर दूसरी ओर गए थे, जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। दोनों को बंदूक की नोंक पर नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun