भ्रष्टाचार से वकील भी त्रस्त : आक्रोशित वकीलों ने घेरा एसपी ऑफिस, गिरफ्तारी का जताया विरोध रायगढ़। जिले के तहसील में पिछले दिनों वकील और तहसीलदार के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई थी। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ है। तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के विरोध में आज सैकड़ों वकीलों ने एसपी ऑफिस का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब यह पूरा मामला तुल पकड़ता नजर आ रहा है। सुहाग की खातिर नक्सलियों की मांद में महिला, अपह्त इंजीनियर पति को छुड़ाने की जिद गौरतलब है कि शुक्रवार 11 फरवरी को रायगढ़ के तहसील कार्यालय में वहां के स्टाफ के साथ हुए मारपीट बीच बचाव कर रहे नायब तहसीलदार के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी थी। इस घटना के बाद मारपीट करने वाले वकीलों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्यवाही को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ लामबंद है। इसी का परिणाम है कि आज घटना के विरोध में प्रदेश भर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित तहसील के स्टाफ काम बंद हड़ताल पर है। ओपन स्कूल : 10वीं-12वीं परीक्षा इस तारीख से, देखें टाइम टेबल प्रदेश व्यापी इस हड़ताल के बाद आज रायगढ़ पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल जितेंद्र शर्मा नामक अधिवक्ता को सुबह जांजगीर के डबरा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोपहर के वक्त तीसरे वकील कुमार साहू को उड़ीसा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा अधिवक्ता की लगातार की जा रही गिरफ्तारी के विरोध में अब रायगढ़ जिला के अधिवक्ता भी सड़क की लड़ाई लड़ने उतर गए हैं। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसे बंद करने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ता शामिल थे। रायगढ़ तहसील कांड का अंत क्या होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन एक बात तो तय है कि जिस तरह से तहसीलदारों ने एकजुटता दिखाकर पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाया है, उसे देखकर अब अधिवक्ता भी एकजुट होकर अपने वकीलों के बचाव में सड़क पर उतर गए हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun