रायपुर : 714 पदों पर भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी
रायपुर : 714 पदों पर भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप 15 से 21 फरवरी 2022 तक ऑनलाईन-ऑफलाईन होगा। इसके लिए आवेदक को सिर्फ बॉयोडाटा जमा करना होगा। कैंप में 714 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।
सुहाग की खातिर नक्सलियों की मांद में महिला, अपह्त इंजीनियर पति को छुड़ाने की जिद
इस संस्था में नौकरी
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के तीन नियोजक विनायक जॉब कन्सलटेंट, बत्रा दीपक एंड एसोसियेट इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड एवं कॉनसेप्ट कन्सलटेंसी सर्विसेस, रायपुर द्वारा 714 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
ओपन स्कूल : 10वीं-12वीं परीक्षा इस तारीख से, देखें टाइम टेबल
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए योग्यता न्यूनतम 8वीं से 12वीं स्नातक,स्नातकोत्तर, पी.जी.डी.सी.ए., आई.टी.आई., डिप्लोमा, बी.ई., बी.टेक, बी.कॉम, एम.बी.ए. एवं एम.एस.डब्ल्यू. होगी। इन पदों पर अनुभवी और योग्य आवेदकों की भर्ती की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के मौसम में आएगा बदलाव, इस दिन से बढ़ेगी गर्मी
वेतन
इन पदों के लिए चयनित आवेदकों को 8 हजार से 20 हजार रूपये प्रति माह वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।
IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा
आनलाइन या आफलाइन आवेदन
उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित 15 फरवरी 2022 तक अपना आवेदन ऑफलाईन जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में कार्यालयीन समय मे बॉयोडाटा जमा कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदक ऑनलाईन आवेदन http://shorturl.at/huSX1 गुगल लिंक पर भी भेज सकते है।
नोट- अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में अपने विवेक का इस्तेमाल करे। नौकरी के बारे में अच्छी तरह से पूछताछ जरूर करें।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun