दो घूंट के लिए रिश्ते का कत्ल, शराबी बेटे ने अपने बाप को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो घूंट के लिए रिश्ते का कत्ल, शराबी बेटे ने अपने बाप को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक शराबी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ। बुजुर्ग पिता ने उससे पीने के लिए शराब मांगी। जिसके बाद बेटे ने कह दिया की मैं शराब नहीं दूंगा। फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने पिता को लकड़ी से पीट-पीटकर मार दिया। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। भ्रष्टाचार से वकील भी त्रस्त : आक्रोशित वकीलों ने घेरा एसपी ऑफिस, गिरफ्तारी का जताया विरोध दरअसल, पखनाकोट गंजहापारा निवासी मुन्ना किस्पोट्टा (41) शराब पीने का आदी है। शनिवार शाम को भी वह शराब लेकर घर पहुंचा और घर पर ही शराब पी रहा था। यह देखकर उसके पिता शनिराम किस्पोट्टा (65) ने कहा कि मुझे भी शराब पीनी है। ये सुनते ही मुन्ना ने शराब देने से मना कर दिया। कहने लगा कि मैं तो शराब नहीं दूंगा। बेटे के मना करने के बाद बुजुर्ग को गुस्सा आ गया और उसने लकड़ी( खाट की पटिया) उठाया। फिर उसी लकड़ी से मुन्ना पर हमला कर दिया। सुहाग की खातिर नक्सलियों की मांद में महिला, अपह्त इंजीनियर पति को छुड़ाने की जिद

पहले रोका फिर बाप को मार डाला

हमला करने के बाद पहले तो युवक ने अपने पिता को रोका। लेकिन वह नहीं माना तो मुन्ना ने उससे लकड़ी छीन ली। इसके बाद उसके छाती और पेट में कई बार वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त उसकी बहन जयमनी किस्पोट्टा भी घर पर थी। लेकिन भाई के डर से वह तुरंत कुछ नहीं कर सकी। ओपन स्कूल : 10वीं-12वीं परीक्षा इस तारीख से, देखें टाइम टेबल

 आरोपी गिरफ्तार

घटना के अगले दिन जयमनी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun