विधायक के बिगड़े बोल- भाजपा को वोट नहीं देने वाले सावधान, योगी ने मंगवा लिए हजारों बुलडोजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अभी चुनावी माहौल है। यहां दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी की नजर तीसरे चरण की ओर हैं। इस चरण में भाजपा को बढ़त दिलाने बयानबाजी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत भाजपा के एक विधायक ने की है। आरोप है कि उन्होंने अपने विवादित बयान में वोटरों के लिए धमकी भरे लहजे का प्रयोग किया। दरअसल, टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है। हिंदुओं से अपी भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun