छत्तीसगढ़ : 14 दिन देशी-अंग्रेजी शराब दुकानें बंद, प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय

छत्तीसगढ़ : 14 दिन देशी-अंग्रेजी शराब दुकानें बंद, प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय राजिम। माघी पुन्नी मेले की तैयारी जोरो पर है। इस पावन मेले को देखते हुए राजिम समेत आसपास के इलाके में स्थित सभी शराब दुकानें 14 दिन तक बंद रहेंगी। गरियाबंद जिले के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब दुकानें 16 फरवरी से 1 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं धमतरी के मगरलोड और रायपुर जिले के नवापारा में स्थित शराब दुकानें भी 14 दिनों तक बंद रहेंगी। गौरतलब है कि पिछले साल सीएम भूपेश बघेल ने राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में राजिम समेत आसपास के इलाकों की शराब दुकानों को बंद करने की घोषणी की थी। जिसके बाद इस साल से अब सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल करते हुए आसपास के इलाकों की शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त पद में भर्ती, 8वीं पास के लिए मौका, आवेदन 14 मार्च तक आमंत्रित

यहां की शराब दुकानें रहेंगी बंद

राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान यानी 16 फरवरी 2022 से 01 मार्च 2022 तक राजिम मेला क्षेत्र के आसपास देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान राजिम, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान गोबरा नवापारा, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान मगरलोड की शराब दुकानें बंद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक धमतरी, रायपुर और गरियाबंद जिले के 6 शराब दुकानें बंद रहेंगी। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun