तेज रफ्तार दो कार में जोरदार टक्कर, मैनेजर की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार दो कार में जोरदार टक्कर, मैनेजर की मौत, एक गंभीर दुर्ग। सड़क हादसे में प्लाईवुड कंपनी के मैनेजर रोहित विनायके की मौत हो गई। वह भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. प्रमोद विनायके के भाई थे। वे माना रायपुर निवासी अपने दोस्त शंकर प्रसाद राय को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। एयरपोर्ट रोड में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में शंकर प्रसाद राय को भी गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि इलाज के बाद के उनकी हालत खतरे से बाहर है। छत्तीसगढ़ : 14 दिन देशी-अंग्रेजी शराब दुकानें बंद, प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय रोहित विनायके ऑर्चिड प्लाईवुड कंपनी में मैनेजर थे। 14 फरवरी को अपनी कंपनी में काम करने वाले शंकर प्रसाद राय के साथ अपनी कार से महासमुंद गए थे। वहां से लौटते समय रात अधिक हो जाने से वह शंकर को उसके घर माना कैंप छोड़ने जा रहे थे। रोहित अपनी कार से रायपुर एयरपोर्ट रोड से होते हुए माना की तरफ जा रहे थे कि रात 11 बजे के करीब फुंडहर में मैरिज पैलेस के सामने एक कार काफी रफ्तार में आई और रोहित की कार को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों कार के के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसा : 6 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर दूसरी कार में सावर दो युवक वहां से भाग गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर रोहित और उनके दोस्त को कार से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके दोस्त शंकर राय का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। दुर्घटना में रोहित के दाहिने हाथ, दायीं पसली और शरीर में अंदरुनी चोट आई थी। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौत होना बताया जा रहा है। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun