प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी लाश मिली, वैलेंटाइन डे के दिन से थे लापता
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकी लाश मिली, वैलेंटाइन डे के दिन से थे लापता
बालोद। प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश बालोद के धमतरी-कांकेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओनाकोन्हा जंगल में मिली है। 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से प्रेमी जोड़े लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।
बुधवार सुबह गुरुर पुलिस को सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। दोनों धमतरी में एक ही मोहल्ले में रहते थे।
गुरूर पुलिस ने धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को थानें में शिकायत
15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।
वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था।
खुदकुशी क्यों की
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की। इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। मामला प्रथम दृष्यटता प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun