Ind vs Wi 1st T-20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सूर्य और अय्यर ने खेली कमाल की पारी

Ind vs Wi 1st T-20 : भारत ने 6 विकेट से जीता मैच, सूर्य और अय्यर ने खेली कमाल की पारी स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में बढ़त बना ली है। गेंदबाजों के दम पर पहला मैच 6 विकेट से जीता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन लक्ष्य दिया था। जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया के सूर्य कुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने कमाल की पारी खेली। अय्यर ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। तीन मैच की टी-20 सीरीज़ में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अपने डेब्यू में ही कमाल करने वाले रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। रवि बिश्नोई ने अपने चार ओवर में 17 रन दिए और दो विकेट झटके।  भारत के सलामी जोड़ी ने की साझेदारी   सिर्फ 158 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शानदार शुरुआत हुई। कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 19 बॉल में 40 रन बना डाले। रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन इस मैच में थोड़े मुश्किल में दिखे और 42 बॉल में 35 रन बना पाए। अच्छी शुरुआत के बाद भी टीम इंडिया बीच में थोड़ी-सी लड़खड़ा गई थी।  टीम इंडिया को पहला झटका 64 रनों पर रोहित शर्मा के रूप में लगा, इसके बाद 93 के स्कोर पर ईशान किशन और 95 के स्कोर पर विराट कोहली भी आउट हो गए। जब टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही थी, तब ऋषभ पंत भी अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्य (नाबाद 34) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 24) ने बेहतरीन पारियां खेली। वेस्टइंडीज़ की ओर से पूरन का अर्धशतक वेस्टइंडीज़ की टीम पहले बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई। उन्होंने ब्रेंडन किंग (4) को आउट किया। वेस्टइंडीज़ की ओर से निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की और अपनी पारी में 5 छक्के जड़े। लेकिन निकोलस के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा धमाका नहीं कर पाया, अंत में कप्तान कायरन पोलार्ड ने कुछ रन जोड़ने की कोशिश की और 19 बॉल में 24 रन बनाए।  रवि बिश्नोई ने की कमाल की गेंदबाजी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रवि बिश्नोई का मैच शानदार रहा। उनसे कैच लेने में एक चूक जरूर हुई, लेकिन बॉलिंग करते हुए एक ही ओवर में उन्होंने दो विकेट निकाले और करियर की शानदार शुरुआत की। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 17 रन दिए और दो विकेट लिए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल थोड़े महंगे साबित हुए, चहल ने 4 ओवर में 34 रन दिए और एक विकेट लिया। इस तरह से भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun