छ्त्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में हुई हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

छ्त्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में हुई हल्की बारिश, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। जिसके चलते आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अभी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश होने और ठंडी हवा चलने के आसार है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से हल्की बूंदाबादी हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। वहीं अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं है। बारिश के बाद फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवा के टकराने के असर से बारिश हो रही है। सरगुजा के अलावा सभी संभागों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि प्रदेश मे 17 फरवरी को दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से हवा, उत्तर छग में उत्तर से हवा आने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में उत्तर इलाकों में गिरावट तथा दक्षिण इलाकों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हवा की दिशा बदलने के साथ ही मौसम गर्म हो गया है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun