चंदनीडीह एसटीपी शेष कार्य 25 फरवरी तक करें पूरी, नहीं तो कंपनी पर 25 लाख का जुर्माना- महापौर रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज एसटीपी के कार्य प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चंदनीडीह में 75 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बचे हुए कार्य को हर हाल में 25 फरवरी तक पूरी करने के निर्देश एसएमएस कंपनी को दिए। महापौर ने कहा कि यदि शेष बचा लगभग 15 प्रतिशत का कार्य 25 फरवरी तक पूर्ण नहीं किया गया, तो वे स्वयं 26 फरवरी को चंदनीडीह एसटीपी पहुंचकर मेसर्स एसएमएस कंपनी पर 25 लाख रूपये का जुर्माना लगवाने की कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करवायेंगे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर को बताया कि चंदनीडीह एसटीपी में लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसके पूर्व आज महापौर एजाज ढेबर ने निमोरा में सबसे बड़े एवं पूर्णतः ऑटोमेटिक निर्माणाधीन 90 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कारा में 35 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जारी ट्रायल और टेस्टिंग के कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निमोरा और कारा एसटीपी के कार्य के जारी फिनिशिंग सम्बंधित सभी कार्यों को निरंतर तेज गति से कार्य कर माॅनिटरिंग कर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि निमोरा एसटीपी का कार्य पूर्ण होकर अब ट्रायल टेस्टिंग का फिनिशिंग कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इससे छोकरा नाला में मिलने वाले नगर के छोटे बड़े नालों का पानी रियूज एवं रिसाइकल करके खारून नदी में मिलेगा। इसी प्रकार कारा एसटीपी का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रायल टेस्टिंग का फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इससे शीघ्र ही तेंदुवा नाला के गंदे पानी का रियूज एवं रिसाइकल का कार्य प्रारंभ होगा एवं गंदा पानी खारून नदी में ट्रीटमेंट के बाद साफ पानी मिलेगा। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि एसटीपी निमोरा एवं कारा का कार्य अच्छी तरह मॉनिटरिंग करके पूर्ण किया गया है। ट्रायल एवं टेस्टिंग सहित फिनिशिंग का कार्य अब शीघ्र पूर्ण हो जायेगा एवं यह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में वाटर प्लस कैटेगरी के तहत नगर पालिक निगम रायपुर के नंबर बढवाने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने काफी लाभप्रद रहेगा। इससे नालो के गंदे पानी का रियूज एवं रिसाइकल का कार्य प्रारंभ हो जायेगा और शहर के 17 नालों का पानी ट्रीटमेंट के बाद साफ होकर खारून नदी में जायेगा, जिससे झाग युक्त पानी दिखने एवं जलकुंभी मिलने की समस्या का शीघ्र स्थायी निदान हो सकेगा। IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun