दंपति ने की खुदकुशी, प्रेम विवाह के 3 साल बाद उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
दंपति ने की खुदकुशी, प्रेम विवाह के 3 साल बाद उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
कांकेर। जिले में एक दंपती ने जान दे दी। दोनों ने 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों ने क्यों जान दी, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पहले पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। इसके कुछ घंटों बाद पति का भी शव पेड़ से लटका मिला। हालांकि पुलिस ने अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। ये पूरा मामला कांकेर कोतवाली क्षेत्र का है।
कोंडागांव के लंजोड़ निवासी सत्या मेश्राम (25) मनकेसरी गांव में किराए से कमरा लेकर रहता था। साथ में उनकी पत्नी सीमा मेश्राम (23) भी रहती थी। सत्या मंगलवार को अपने काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी थी। दोपहर में पड़ोसी के बच्चों ने सीमा को कमरे में फांसी के फंदे में देखा। सत्या को सूचना मिली तो वह भी पहुंच गया। उसने फंदे को चाकू से काटा और सीमा को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
पत्नी के शव को मॉर्च्युरी में रख मदहोश बैठा रहा
पुलिस ने सत्या से पूछताछ की। उसने दोनों के बीच किसी तरह के लड़ाई-झगड़े या विवाद की बात से भी इनकार कर दिया। इसके बाद सत्या ने ही सीमा के शव को मॉर्च्युरी में रखा और खुद बाहर आकर बैठ गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे तक सत्या मॉर्च्युरी के बाहर ही बैठा था, फिर अचानक से गायब हो गया। मोबाइल भी बंद कर दिया।
पेड़ से लटका सत्या का शव बरामद
आसपास के लोगों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने उसका शव मकान के पीछे ही एक पेड़ से फांसी पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वे मनकेसरी में मजदूरी करता था। दोनों के बच्चे नहीं है।
IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun