176 नर्सिंग पदों पर भर्ती, हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, जानिए पूरा मामला
दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचंदुर में 176 नर्सिंग पदों पर भर्ती निकली थी। अब इस पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। इस भर्ती के खिलाफ जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कर्मचारी संघ ने याचिका लगाई थी। संघ की वकील प्रियंका शुक्ला ने एक मीडिया को बताया कि भर्ती पर रोक लगाने के लिए स्टे आर्डर दे दिया गया है।
दुर्ग मेडिकल कॉलेज में 176 स्टॉफ नर्स की भर्ती, 20 मार्च को परीक्षा, ऐसे करें आवेदन
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सीएम ने मेडिकल कॉलेज का सरकारी अधिग्रहण किया। इसके बाद यहां से कर्मचारी निकाल दिए गए। जिससे पूर्व कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इन्होंने पहले शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई लड़ी। जब इनकी नहीं सुनी गई तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट ने गुरुवार को जो फैसला दिया है उसे लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे अपनी जीत के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
आंदोलनरत एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि वह लोग 2 से 7 फरवरी तक आमरण अनशन पर थे। इस दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल के बीच चर्चा भी हुई थी। इसमें उन्हें कहा गया था कि वह लोग सभी पूर्व कर्मचारियों का दस्तावेज स्वास्थ्य सचिव के निर्देशानुसार अगले दो दिनों में जमा कर दें। इससे भर्ती प्रक्रिया के लिए उनके दस्तावेजों का आकलन किया जा सके।
दंपति ने की खुदकुशी, प्रेम विवाह के 3 साल बाद उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
आंदोलन नहीं रुकेगा
आंदोलनकारियों ने बताया कि उनका यह आंदोलन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। जब तक सभी 101 कर्मचारियों का संविलियन नहीं हो जाता है, वह हार नहीं मानेंगे। उन्होंने सीएम मेडिकल कॉलेज मेन गेट के बगल में एक पंडाल बना कर रखा है। वहां पिछले 6 महीने से सभी कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन को विभिन्न संगठनों ट्रेड यूनियन किसान आंदोलन के पदाधिकारी का समर्थन भी मिल रहा है।
IPL Auction 2022 : ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस ने खरीदा
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया झटका, प्रस्ताव किया खारिज
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun