सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा निलंबित, डीईओ ने जारी किया आदेश राजनांदगांव। सहायक शिक्षक आंदोलन के कर्ताधर्ता सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। अब इस कार्रवाई के खिलाफ राजनांदगांव के सहायक शिक्षकों ने दिवसीय धरने की घोषणा की है। राजनंदगांव जिले के जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में निलंबन के कारणों में प्रभारी प्रधान पाठक रहते हुए बिना अवकाश आवेदन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना, व बिना पूर्व सूचना तथा अनुमति के अनेक शिक्षकों को लेकर शिक्षा संभाग दुर्ग में उपस्थित होना,संभागीय संयुक्त संचालक से दूरभाष द्वारा अनगर्ल व अनावश्यक बातचीत करना बताया गया। 176 नर्सिंग पदों पर भर्ती, हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, जानिए पूरा मामला उक्त कृत्यों को सिविल सेवा आचरण सहिंता अधिनियम 1965 के नियम तीन के विपरीत पाए जाने के कारण निलंबन आदेश जारी कर बीईओ कार्यालय मोहला में अटैच किया गया है। बता दें कि शिक्षक मनीष मिश्रा दिसंबर में सहायक शिक्षकों के आंदोलन का नेतृत्व किया था। जिसके चलते वे चर्चा में आये थे। सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 दिनों तक चला था। सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित किया गया। शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun