स्कूल छुट्टी की खबर : सरकार ने गर्मी की छुट्टी में की कटौती, अप इस तारीख तक स्कूल

स्कूल छुट्टी की खबर : सरकार ने गर्मी की छुट्टी में की कटौती, अप इस तारीख तक स्कूल रायपुर। सरकार ने शिक्षकों के गर्मी छुट्टी में कटौती की है। स्कूल 15 मई तक लगाने का आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के बाद स्कूल के शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियों में 14 दिनों की कटौती हो गई है। इससे पहले स्कूल के शिक्षकों को 46 दिन की गर्मी की छुट्टी मिलती थी। वहीं अब इस आदेश के बाद शिक्षकों को सिर्फ 32 दिन की गर्मी छुट्टी मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उइके की इस आदेश के बाद शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टी में सीधे 14 दिनों की कटौती कर दी गई है वही अवर सचिव शैक्षणिक सत्र 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक करने का भी आदेश दिया है।