न्याय नहीं तो बंद कर दो जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में बेरोजगार ने खाया जहर, गंभीर हालात में अस्पताल में कराया भर्ती

न्याय नहीं तो बंद कर दो जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में बेरोजगार ने खाया जहर, गंभीर हालात में अस्पताल में कराया भर्ती बलौदाबाजार। कलेक्टर जनदर्शन में युवक ने जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक न्याय के लिए जनदर्शन में पहुंचा था, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसलिए उन्होंने ये कदम उठा लिया। हालाकि इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। युवक का नाम रोशन मानिकपुरी बताया गया है, जो बिलाईगढ़ ब्लॉक के गाड़ापाली का रहने वाला है। होलाष्टक कब लगेगा, जानें होलिका दहन और होली की तिथि जानकारी मिली है कि युवक बेरोजगार था। लोन के लिए उसने आवेदन किया था, लेकिन उसे कही से नहीं मिला। 6 साल से चक्कर लगा रहा था। इसी से दुखी होकर युवक ने कलेक्टर के जनदर्शन में जहर खा लिया। युवक द्वारा जहर का सेवन करने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल छुट्टी की खबर : सरकार ने गर्मी की छुट्टी में की कटौती, अप इस तारीख तक स्कूल

जनदर्शन के नाम पर सिर्फ छलावा

आखिर जनदर्शन क्यों होता है। इसका सीधा सा जवाब है। लोगों की समस्याओं का समाधान निचले स्तर पर नहीं होता है। इसकी जानकारी सभी को है, लेकिन सब आंख में पट्टी बांधे बैठे हुए हैं।  वहीं इन समस्याओं का जिम्मेदार कौन है। ये बताने की जरूरत नहीं है। जब लोग उच्च अधिकारी के पास पहुंचते हैं तो उन पर कड़ा कार्रवाई क्यों नहीं होती। निचले स्तर पर समय पर काम क्यों नहीं होता। इस बात को समझने की जरूरत है। सिस्टम ऊपर से नीचे तक चलता है। बता दें कि जनदर्शन आम जनता की आंखों में धूल झोंकने का एक ढकोसला है। और इसका जिम्मेदार ये मरी हुई जनता ही है, जो अन्याय का सहन करते हैं। संगठित नहीं होते। रोटी, कपड़ा, मकान के लिए सिवाय इन्हें कुछ नहीं चाहिए। न्याय भी नहीं। सिस्टम का सितम है, जो चलती रहती है। चाहे सरकारें बदले या अधिकारी।   शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun