महिला पार्षद के समर्थन में 16 पार्षद, कांग्रेस से इस्तीफे की दी चेतावनी, जानिए वायरल वीडियो का विवाद रायगढ़। नगर निगम के 16 पार्षदों ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। सभी पार्षदों ने जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के दुर्व्यवहार से यह निर्णय लिया है। दरअसल, बीते 10 जनवरी को नगर निगम में जमकर विवाद हुआ था। जिसका वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। इस मामले में पीसीसी ने जांच समिति भेजकर रिपोर्ट तलब की थी, रिपोर्ट अब राजीव भवन आ चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो में ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह और कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा के बीच तीखी झड़प हुई थी। उस मामले में कार्यवाही की मांग पर अड़ी महिला पार्षद के साथ 16 पार्षदों ने भी समर्थन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की चेतावनी दी है। न्याय नहीं तो बंद कर दो जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन में बेरोजगार ने खाया जहर, गंभीर हालात में अस्पताल में कराया भर्ती महिला पार्षद संजना शर्मा ने वायरल वीडियो में दुर्व्यवहार करते दिख रहीं ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह पर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर अब मामला इस्तीफ़ा पर आ गया है। बताया जा रहा है कि बुधार सुबह ये सभी पार्षद राजीव भवन जाएंगे। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से कार्रवाई की मांग करेंगे। शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun