4 लाख की तेंदुआ खाल बरामद, तीन गिरफ्तार, दो फरार गंडईपंडरिया। ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान साल्हेवारा पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार में तेंदुआ का खाल के साथ तीन युवकों को धर-दबोचा, जबकि दो अन्य साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। प्रकरण वन विभाग से सम्बंधित होने के कारण साल्हेवारा पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिये वन विभाग गंडई को सौंपा गया। इधर वन विभाग ने वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के धारा 2, 9, 51 और भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाई करने कि बात बताया गया। तेंदुआ खाल का बाजार मूल्य करीबन 4 लाख रुपए है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 21 फरवरी को टीम गठित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढई एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन व निरीक्षक विकास बघेल थाना साल्हेवारा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग फॉरेस्ट नाका रेंगाखार में की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर एवं आरक्षक प्यारे लाल धुर्वे से पुख्ता जानकारी मिला था कि नर्मदा - साल्हेवारा मुख्य मार्ग पर मोहगाँव की ओर से एक स्वीफ्ट कार में संदिग्ध व्यक्ति कुछ संदिग्ध वस्तु लेकर साल्हेवारा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल नाकाबंदी कार्यवाही के दौरान मोहगाँव की ओर से आ रही स्वीफ्ट कार सी.जी 04 डी.के.5700 को रोका गया एवं तलासी ली गई। जिसमे तेंदुआ खाल पाया गया। जिसकी बाजार मूल्य करीब 4 लाख रु आंकी गई है। वाहन में 5 लोग सवार थे जिसमें कार चालक रामावतार गुप्ता पिता काली राम गुप्ता (58 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 11 कोहका टाटा लाईन सुपेला जिला दुर्ग, बिरेन्द्र कुमार वर्मा पिता प्रेमलाल वर्मा (54) निवासी ग्राम व पोष्ट चीचा चौकी लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग और रूकदेव परते पिता सुजान सिंह परते (40 वर्ष) निवासी रघोली पुलिस चौकी साल्हेटेकरी थाना बिरसा जिला बालाघाट म.प्र. को गंडई थाना लाया गया ,जिसे जब्त माल के साथ वन विभाग को सौंपा गया है। जबकि दो अन्य व्यक्ति तेजलाल धुर्वे एवं गणेश ने पुलिस को देखकर कार से उतरकर जंगल की ओर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। इस कार्यवाही में साल्हेवारा निरीक्षक विकास बघेल, सहायक उप निरीक्षक अरविन्द सिंह यादव, डोमन चंदेल, भुवन वर्मा, धनेश्वर बंजारे एवं प्यारे लाल धुर्वे का सराहनीय कार्य एवं योगदान रहा है। साल्हेवारा के थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आलाधिकारियों की दिशा-निर्देश पर फॉरेस्ट नाका रेंगाखार में अवैध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर एवं आरक्षक प्यारेलाल धुर्वे की पुख्ता जानकारी पर एक स्वीफ्ट कार की तलासी लिया गया, जिसमें तेंदुए की खाल पाया गया। प्रकरण वन विभाग से सम्बंधित होने के कारण अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग को सौंपा गया है। आगे की कार्यवाही उनके द्वारा किया जाएगा। एसडीओ एम.एस.सिदार का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के ऊपर वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के धारा 2, 9, 51 के तहत कार्यवाही किया जाएगा साथ ही भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यवाही किया जाएगा। वहीं खनन के मामले भी जानकारी सामने आ रही है जिसकी पूछताछ जारी है। वहीं दो फरार आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun