ज्वेलरी दुकान में चोरी, बैग में करोड़ों के गहने देख पुलिस दंग, एक कारोपी गिरफ्तार कबीरधाम। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साढ़े 3 करोड़ के सोने की ज्वेलरी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम लोकेश श्रीवास है, जिसने आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले की एक ज्वेलरी दुकान से चुराए थे। प्रदेश में पहली बार दूसरे राज्य से चोरी करके आये चोर को इतनी बड़ी मात्रा में जेवरात के साथ पकड़ा गया है। दरसअल, एसपी लाल उमेद के द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों और निगरानी बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच जिले के निगरानी बदमाश लोकेश श्रीवास के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही थी। चुकी लोकेश पुराना अपराधी है। प्रदेश के कई जिलों में उसके खिलाफ मामले भी दर्ज है। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोकेश कुछ दिनों से घर से गायब है। इस जानकारी के बाद कबीरधाम पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इस दौरान 23 फरवरी को लोकेश श्रीवास को कवर्धा शहर में कुछ सामान लेकर घूमते हुए देखा गया। इस सूचना के बाद एसपी लाल उमेद ने एक टीम बनाकर आरोपी के जांच के आदेश दिए। पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकेश श्रीवास के निवास स्थान पहुंची और घर की तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को एक बैग मिला जिसमे सोने के जेवरात भरे हुए थे। इतनी बड़ी तादाद में सोने के जेवरात देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उसने सोने के जेवरात को आंध्रप्रदेश के जिला विजयनगरम के एक ज्वेलरी शॉप से चुराकर लाना बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर आंध्र पुलिस से संपर्क किया गया है। साथ ही इस घटना की जानकारी भी दी है। आरोपी आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले अलग अलग थानों के दर्ज है। शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun