भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया, तोड़ा पाकिस्तान का रिकार्ड स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में श्रीलंका को 62 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने एक तरह से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की तो टीम ने लगातार 10वां टी20 इंटरनेशनल मैच अपने नाम किया। इस तरह पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 9 मैचों में जीत हासिल की थी। दरअसल, भारतीय टीम को टी20 इंटरनेशनल मैच में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के मुकाबले में हार मिली थी। इसके बाद से लगातार 10 मैच भारतीय टीम ने जीते हैं। भारत ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया को टी20 विश्व कप 2021 में हराया था। इसके बाद न्यूजीलैंड को 3-0 से टी20 सीरीज में मात दी थी। भारत का जीत का सिलसिला यहां रुका नहीं। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की और लगातार 9 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि श्रीलंका को हराकर भारत ने पहली बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 मुकाबले जीते हैं। भारत ने श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 62 रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनका ये फैसला उस समय गलत साबित हुआ, जब टीम को पहले 10 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला। भारत ने ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (57) के अर्धशतक और रोहित शर्मा की 44 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। 200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने सभी ओवर खेलने के बाद भी 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए और मुकाबला 62 रन से गंवा दिया। इस तरह श्रीलंका की टीम इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। श्रीलंका की टीम के लिए 53 रन की पारी चरिथ असलंका ने खेली, जबकि 24 रन दुश्मांथा चमीरा ने बनाए। 21 रन चमीका करुणारत्ने ने बनाए। भारत के लिए 2-2 विकेट भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने झटके। शराब बंदी नहीं, अब बिक्री बढ़ाने पर चर्चा, ओवर रेट, मिलावटी पर कार्रवाई के निर्देश, लेकिन दुकानों में लूट मची है Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun