रूस-यूक्रेन युद्ध : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, इन गंभीर मुद्दों पर की चर्चा नई दिल्ली। यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। गुरुवार रात हुई बातचीत में पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों और उनकी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने पुतिन कहा कि हालात का सामाधान बातचीत से ही होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की अपील की। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है। उनके मुताबिक कूटनीति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है। वहीं पीएम मोदी ने पुतिन के सामने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। इसके अलावा पीएम ने हिंसा का छोड़ने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि बातचीत से मामले में हल निकाला जाना चाहिए। 25 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा इसी बात पर जोर दिया कि युद्ध से किसी भी तरह का समाधान नहीं निकलने वाला है। पीएम मोदी के मुताबिक अगर रूस के नाटों देशों संग विवाद हैं तो वो भी सिर्फ बातचीत के जरिए हल होने चाहिए। प्रधान मंत्री मोदी ने यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया और बताया कि भारत उनके सुरक्षित निकास और भारत लौटने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी और राजनयिक दल सामयिक हितों के मुद्दों पर नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun