सीएएफ जवान की हत्या, सड़क पर शव फेंक नक्सलियों ने फैलाई दहशत, पर्चा फेंक दी धमकी
बीजापुर। नक्सलियों ने बीजापुर में कायराना करतूत को अंजाम दिया है। गुरुवार देर रात एक सीएएफ जवान का अपहरण कर हत्या कर दी गई। जवान की लाश सुबह सड़क पर मिली। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। इसमें जवानों को धमकी दी है। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल में अर्जुन कोडियम आरक्षक के पद पर पदस्थ था। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से वह मेडिकल लीव पर अपने गृह ग्राम धनोरा में रहकर इलाज करा रहा था।
ज्वेलरी दुकान में चोरी, बैग में करोड़ों के गहने देख पुलिस दंग, एक कारोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी की देर रात नक्सलियों ने अर्जुन की हत्या कर दी और लाश गंगालूर मड़कम पारा रेड्डी रोड में फेंक दिया। जहां आज सुबह अर्जुन कुड़ियम की लाश मिली।
तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस सूचना के बाद पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि माओवादियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। वारदात के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चा भी फेंका है। जिसमें माओवादियों ने कहा कि ग्रामीणों के ऊपर अत्याचार करना, संपत्ति लूटना जैसे काम किया करता था इस लिए सजा दी है।
रंग लायी स्थानीय कुलपति की मांग, कुकराचुंदा निवासी डॉ गिरीश चंदेल को मिली इंदिरा गांधी कृषि विवि की जिम्मेदारी
बता दें कि बीजापुर क्षेत्र में नक्सली दहशत फैलाने के इरादे से लगातार उत्पात मचा रहे हैं। पिछले दिनों पुलिस पार्टी पर हमला के साथ ही इंजीनियर का अपहरण किया था। अब जवान की हत्या कर नक्सली क्षेत्र में दहशत फैलाने के प्रयास में हैं।
वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, इसमें उनके बड़े लीडर मारे गए हैं, जिससे नक्सली बौखलाए हुए है और ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun