आर्मी जॉब : 47 पदों पर निकली भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी

आर्मी जॉब : 47 पदों पर निकली भर्ती, जानिए शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी डेस्क। आर्मी में जॉब की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। आर्मी मेडिकल कॉर्प्स (AMC) ने भर्ती निकाली है। एएमसी ने 29 जनवरी से 4 फरवरी 2022 के रोजगार समाचार पत्र में देश भर में ग्रुप C पदों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कई पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, नाई, चौकीदार, रसोइया, एलडीसी और धोबी के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए कुल 47 पदों पर भर्ती निकाली गई है। नाई - 19 पद चौकीदार - 04 पद रसोइया - 11 पद एलडीसी - 02 पद धोबी - 11 पद

आवेदन करने की तिथि

अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। नोटिफिकेशन प्रकाशन की तारीख से 45 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

क्या हैं शैक्षणिक योग्यता

नाई - इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने 10वीं पास की हो। चौकीदार - मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास की हो। रसोइया - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। एलडीसी -  किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं  पास की हो। अंग्रेजी टाइपिंग @ 35w.p.m कंप्यूटर पर या हिंदी टाइपिंग @ 30 w.p.m. कंप्यूटर पर, प्रति मिनट 35 शब्द और 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। धोबी - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।

चयन का तरीका

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

जानें आवेदन फीस

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रुपये के पोस्टल ऑर्डर के साथ नीचे दिए पते पर आवेदन जमा कर सकते हैं।  उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। इस पता पर आवेदन करें- “COMMANDANT AMC CENTRE AND COLLEGE LUCKNOW” to ‘The Commandant, AMC Centre & College, Lucknow (UP)- 226002’