रूस-यूक्रेन युद्ध : छत्तीसगढ़ के कई विद्यार्थी फंसे, सरकार को मिली 75 छात्रों की जानकारी

रूस-यूक्रेन युद्ध : छत्तीसगढ़ के कई विद्यार्थी फंसे, सरकार को मिली 75 छात्रों की जानकारी डेस्क। रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। लगातार बम बारी और हवाई हमले हो रहे हैं। इस युद्ध से भारत के हजारों लोग यूक्रेन में फंस गए हैं। इसमें अधिकतर छात्र है, जो डॉक्टरी की पढ़ाई करने गये हुए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के छात्र भी है।   बताया जा रहा है कि प्रदेश के इन विद्यार्थियों की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार को अभी तक वहां फंसे 75 विद्यार्थियों की जानकारी मिली है। सरकार विदेश मंत्रालय से मिलकर उनकी देश वापसी की कोशिश में जुटी है। छात्र जान बचाने बंकर में छिपे हुए। छात्रों ने वीडियो अपने परिजनों को भेजे है। इसमें जांजगीर चांपा से कई छात्र है। उन्होंने सरकार से खतरे से बाहर निकालने के लिए भावुक अपील की है। परिजनों ने भी भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार से गुजारिश की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के छात्रों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का वर्तमान संकट चिंता का विषय है। यूक्रेन में 20 हजार विद्यार्थी फंसे हुए हैं, उसमें छत्तीसगढ़ के भी हैं। उनकी मदद के लिए दिल्ली में हेल्प सेंटर प्रारंभ किया है। वहां लोग लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। हम हर स्तर पर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार और विदेशी दूतावासों से लगातार सम्पर्क में हैं कि हम अपने विद्यार्थियों को कैसे छत्तीसगढ़ वापस ला सकें। मुख्यमंत्री बोले कि कूटनीतिक चर्चा तो भारत सरकार को करनी होगी। राज्य शासन की ओर से हमने इसके लिए अधिकारी नियुक्त किया है और लगातार सम्पर्क में हैं।' अधिकारियों का कहना है कि  केन्द्र सरकार से समन्वय बनाकर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्य भारतीय विदेश मंत्रालय के सहयोग और समन्वय के बिना संभव नहीं है। फिलहाल केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को अपने-अपने स्थानों में सुरक्षित रूप से बने रहने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास में करीब 200 छात्रों को ठहराया गया है। ये विद्यार्थी कई शहरों से 24 फरवरी की एयर इंडिया की उड़ान पकड़ने आए थे। हवाई सेवा बंद होने और मार्शल लॉ लागू होने से दूतावास में फंसे है। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun