लव मैरिज के 5 महीने बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पति गिरफ्तार

लव मैरिज के 5 महीने बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पति गिरफ्तार कोरबा। जिले में एक महिला का शव आज उसके ही घर में मिला। घटना के समय कमरा बाहर से बंद था। महिला की मां जब घर पहुंची तो इसकी जानकारी हुई। वहीं उसका पति स्कूटी लेकर भाग निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को सील कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना हरदी बाजार चौकी क्षेत्र की है। मृतका के घर वालों ने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।  जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार निवासी माही ठाकुर (25) ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने का काम करती थी। करीब 5 महीने पहले उसने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राहुल ठाकुर से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों माही के घर के पास ही किराये से कमरा लेकर रहते थे। ज्वेलरी दुकान में चोरी, बैग में करोड़ों के गहने देख पुलिस दंग, एक कारोपी गिरफ्तार गुरुवार सुबह जब माही की मां उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि माही का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।  माही की मां का कहना है कि जब वह पहुंची तो राहुल नहीं था और उसकी स्कूटी भी नहीं खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने ही सुबह कॉल कर कहा था कि वह माही को नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि राहुल उससे मारपीट कर रहा था। उसी ने ही माही की हत्या की है। इस आरोप के बाद पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया है। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun