IPL 2022 : आईपीएल का आगाज 26 मार्च से, कुल 74 मैच होंगे, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2022 : आईपीएल का आगाज 26 मार्च से, कुल 74 मैच होंगे, देखें पूरा शेड्यूल स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 की शुरुआत शनिवार 26 मार्च से होगी। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। इस बार 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटी गई है। इस सीजन प्लेऑफ और फाइनल को मिलाकर कुल 74 मैच खेल जाएंगे, जबकि 70 लीग मैच खेले जाएंगे। गुरुवार को आयोजित आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया। 70 ग्रुप मैच खेले जाएंगे मुंबई और पुणे में चार स्थानों पर कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैचों का स्थान बाद में तय किया जाएगा। 2011 की तरह ही इस बार भी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR),  मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) होंगे। भारत ने श्रीलंका को बुरी तरह से हराया, तोड़ा पाकिस्तान का रिकार्ड ग्रुप-B में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS)और गुजरात टाइटंस (GT) को रखा गया है। अपने ग्रुप में सभी टीमों को एक दूसरे दो-दो मुकाबले खेलने हैं, जिसमें एक घरेलू मैच होगा और एक अवे गेम होगा। ग्रुप ए को ग्रुप बी की दूसरी टीमों से एक-एक मैच खेलने होंगे, लेकिन इसमें भी ग्रुप-ए में ठीक उसी स्थान पर स्थित ग्रुप बी की टीम से भी दो मैच खेलने होंगे। वानखेड़े स्टेडियम में अधिक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 20, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 और पुणे के एमसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। सभी टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 4-4 मैच खेलेंगी, जबकि ब्रेबोर्न और पुणे के एमसीए स्टेडियम में 3-3 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun