10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, गोपनीय सामग्री भी रवाना

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, गोपनीय सामग्री भी रवाना रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी हो गए हैं। साथ ही जिलों से परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि इस बार अब परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है। मंडल द्वारा नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में दो असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। लव मैरिज के 5 महीने बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पति गिरफ्तार माशिमं के सचिव प्रो. वीके गोयल ने मीडिया को बताया कि मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के दो असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है। वहीं हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 के प्रवेश पत्र 25 फरवरी को मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अनुक्रमांक प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को अपना अनुक्रमांक ज्ञात नहीं है तो वह अपना नाम और पिता का नाम प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है। लव मैरिज के 5 महीने बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पति गिरफ्तार 10वीं-12वीं में कुल परीक्षार्थी 10वीं में 3 लाख 80 हजार 27 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 77 हजार 667 नियमित और 2 हजार 360 प्राइवेट परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें दो लाख 89 हजार 808 परीक्षार्थी नियमित हैं, जबकि तीन हजार 617 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च 2022 तक होगी। परीक्षा का समय सबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च 2022 तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun