मछली मारने नाला में उतरे, करंट से 2 ग्रामीण की मौत, 3 की जान बची

मछली मारने नाला में उतरे, करंट से 2 ग्रामीण की मौत, 3 की जान बची महासमुंद। जिले में दो ग्रामीणों की करंट की चपेट आने से मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीण मछली मारने के लिए नाले में जाल बिछा रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सितली डायवर्सन का है। कार में आरक्षक की मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी बताया जा रहा है कि ग्राम पतेरापाली निवासी साकूराम ध्रुव (60 वर्ष) और जीवराम (55 वर्षीय) समेत तीन अन्य ग्रामीण मनरेगा में काम करने सुबह घर से निकले थे। मनरेगा का काम खत्म करने के बाद सभी ग्रामीण सितली नाला डायवर्सन मे मछली मारने के लिए जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान नाला में खेत की सिंचाई के लिए लगे पंप से करंट की चपेट में जीवराम आ गया। दर्दनाक हादसे में 4 की मौत, तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 24 लोग घायल जीतराम को करंट लगने से तड़पता देख उसे बचाने के लिए गए साकूराम गया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। वहीं इस घटना को देख मौके पर मौजूद तीन अन्य ग्रामीण अपनी जान बचाने मौके से भाग निकले। लव मैरिज के 5 महीने बाद महिला की मौत, परिजनों का आरोप, पति गिरफ्तार घटना की जानकारी के बाद गांव के कोतवाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने इस घटना में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं दो ग्रामीणों की मौत की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया है। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun