CGPSC : सहायक लोक अभियोजन अधिकारी की चयन सूची, पंकज ने किया टॉप रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) के 67 पदों की चयन सूची जारी की है। फिलहाल इस पद के लिए 62 लोगों की चयन सूची जारी की गई है। इसके रिजल्ट 28 जनवरी को जारी किया गए थे। इस पद के लिए 201 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया था। इसी में से टॉप 62 लोगों का चयन किया गया। साक्षात्कार में 2 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे थे। जारी सूची में पंकज कुमार बागड़े ने पहला स्थान, अंकित होरा ने दूसरा और जया शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चयन सूची में अनारक्षित वर्ग से 26, अनुसूचित जाति वर्ग से 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग से 23 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इस चयन सूची से जुड़ी पूरी जानकारी लोक सेवा आयोग की बेवसाइट www.psc.cg.gov.in पर देख सकते हैं। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun