IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का बल्ला फिर चला

IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का बल्ला फिर चला स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर लिया। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 और रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारियां खेलीं। इसके अलावा संजू सैमसन ने भी 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। IPL 2022 : आईपीएल का आगाज 26 मार्च से, कुल 74 मैच होंगे, देखें पूरा शेड्यूल श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 3 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 186 रन बनाकर ये मैच जीता। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 5 विकेट पर 183 रन बनाए। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 5 छक्के एवं 2 चौकों की मदद से नाबाद 47 रन बना दिए। भारत के लिए सभी 5 गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिये। बता दें कि रोहित की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप की है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत ने शनिवार को ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की है। भारत ने इससे पहले, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लगाातार 7 T20 मैच जीते थे। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun