करण और तेजस्वी फैंस को रुलाएंगे, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान
करण और तेजस्वी फैंस को रुलाएंगे, सोशल मीडिया पोस्ट से किया हैरान
मुंबई। बिग बॉस 15' की हिट जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश फिर धमाल मचाने वाले हैं। दोनों फैन्स के लिए सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। हिट जोड़ी एक सॉन्ग में साथ में दिखेंगे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैन्स संग सॉन्ग "रुला देती है" का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बताई है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दोनों ही बिग बॉस के दौरान से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अपने प्यार को जगजाहिर भी करते नजर आते हैं।
करण कुंद्रा ने शेयर किया पोस्टर
करण ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रुला देती है" गाना मेरे दिल में हमेशा रहेगा। इसके पीछे की केवल एक ही वजह है, वह यह कि यह गाना हम दोनों का पहला गाना है, जिसमें हम साथ काम कर रहे हैं मेरे स्वीट लड्डू, तेजस्वी प्रकाश। दोस्तों, यह गाना 3 मार्च को रिलीज हो रहा है, देसी म्यूजिक फैक्ट्री के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर। हमारे साथ बने रहिए।"
फैन्स को करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस सॉन्ग का पोस्टर पसंद आया है। इसे यासीर देसाई ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक का जिम्मा रजत नागपाल ने उठाया है। लिरिक्स राणा सोतल ने लिखे हैं। असीम और अगम मान ने इसे डायरेक्ट किया है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का यह साथ में वैसे तो तीसरा प्रोजेक्ट होने वाला है, क्योंकि 'बिग बॉस 15' साथ में करने के बाद में दोनों एकसाथ ऐड शूट भी कर चुके हैं। लेकिन सॉन्ग दोनों का यह पहला होगा। हाल ही में तेजस्वी-करण का नया ऐड सामने आया था, जिसमें दोनों एक स्मार्ट फोन का प्रमोशन करते दिखे थे। इसके बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में गोवा के लिए रवाना होते हुए स्पॉट किया गया था। अब एक्टर के सॉन्ग का पोस्टर शेयर करने से पता चला है कि दोनों सॉन्ग की शूटिंग के लिए वहां गए थे।
प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun