झूठ की प्रोसेसिंग प्लांट, राहुल गांधी-सीएम भूपेश के बयान पर रमन सिंह का हमला

झूठ की प्रोसेसिंग प्लांट, राहुल गांधी-सीएम भूपेश के बयान पर रमन सिंह का हमला रायपुर। छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग प्लांट पर बहस छिड़ गया है। इसकी शुरुआत राहुल गांधी के बयान से शुरू हुआ। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। डॉ. रमन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि भूपेश बघेल जो भी झूठ राहुल गांधी से बोलते हैं, उसे आंखें बंद कर वे मान लेते हैं। कांग्रेस झूठ की दुकान है- उसे मेरी चुनौती है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में कहां फूड पार्क है? मुझे एक भी ऐसे किसान से मिलवा दीजिये, जिसके टमाटर कांग्रेस सरकार द्वारा बनाये फूड पार्क में बिके हों। फूड पार्क पर अब छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। अभियान गंगा : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का पहला जत्था पहुंचा मुंबई, आंखों में दिखी खुशी

प्रोसिसिंग यूनिट लगा रहे- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के फूड प्रोसेसिंग वाले सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कुछ समझ नहीं आता, उनको 4,5 उद्योगपतियों के विकास के बारे में समझ आता है। वे गांव, गरीब और वहां से जुड़े उद्योग के बारे में समझ नहीं पाते। छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की खाद्यान्न सामाग्रियां प्रसिद्ध हैं, जिसे बढ़ावा देने का काम कांग्रेस ने किया है। बघेल ने कहा कि कोदो कुटकी इनके शासन में कभी बिकता नहीं था। हम प्रोसिसिंग यूनिट लगा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था बदलने वाली है। जो काम चल रहा है। वो इनकी समझ में नहीं आने वाला है।

अमेठी में राहुल गांधी ने दिया प्रोसेसिंग प्लांट का बयान

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी दौरे में राहुल गांधी ने भूपेश बघेल सरकार की सराहना की। उन्होंने चुनावी भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क बनाया गया है। हमने यह सपना अमेठी के लिए देखा था, उसे छत्तीसगढ़ ने पूरा कर दिया है। जिस क्षेत्र में जिसका उत्पादन ज्यादा है, उससे संबंधित प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किया गया है। धान है तो चावल की यूनिट, टमाटर के लिए टमाटर कैचप की प्रोसेसिंग यूनिट लगा दिए हैं। छत्तीसगढ़ के किसान सीधे फूड प्रोसेसिंग यूनिट में जाता है, उसे सही रेट मिलता है। लाइन में नहीं लगना पड़ता। किसान अपनी उपज बेचकर पैसा लेता है और लौट जाता है।

जनता के सपने पूरे होने से बढ़ता है हौसला : भूपेश

राहुल गांधी के इस भाषण को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल में साझा किया है। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर लिखा है कि हौसला बढ़ता है जब आप जनता के सपनों को और अपने नेता के संकल्पों को एक साथ पूरा करें। आज राहुल जी ने अमेठी में छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार की सराहना की है। स्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun