यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 6 छात्र, सीएम भूपेश ने की मुलाकात

यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 6 छात्र, सीएम भूपेश ने की मुलाकात नई दिल्ली। यूक्रेन से सकुशल छत्तीसगढ़ के 6 छात्र भारत लौट आए। सभी छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों से कुशलक्षेम पूछा। अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के विभिन्न शहरों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छत्तीसगढ़ दीपक साहू, पारस साहू, राहुल पटेल, आस्था सिंह, शमशी फिरदौस और नादिया अली रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। उन्हे अभियान गंगा के तहत एयर इंडिया की विशेष उड़ान से अन्य भारतीय विद्यार्थियों के साथ लाया गया। हवाई अड्‌डे पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया। वहां से उन्हें सीधे छत्तीसगढ़ सदन लाया गया। वहां उनके रुकने और भाेजन आदि का प्रबंध किया गया है। IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का बल्ला फिर चला ये छात्र प्रदेश के अलग-अलग चार जिलों से हैं। इनमें से आस्था सिंह रायपुर की हैं। नादिया अली का निवास छोटा बाजार, चिरमिरी जिला कोरिया है, वहीं शमशी फिरदौस सुपेला भिलाई की रहने वाली हैं। महासमुंद जिले के सिन्धौरी गांव से राहुल पटेल और दीपक साहू है। पारस साहू महासमुंद जिले के ही फरफौद के निवासी हैं। ये सभी लोग रविवार रात अथवा सोमवार तक रायपुर पहुंच जाएंगे। छात्रों के ठहरने के लिए छत्तीसगढ़ सदन में व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इन छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उन्हें छत्तीसगढ़ में उनके घरों तक सकुशल वापसी का आश्वासन दिया। यू्क्रेन के विभिन्न शहरों से आ रहे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है - यूक्रेन से अपने निजी खर्चें से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। बता दें कि भारत सरकार ने भी बिना खर्च के अपने नागरिकों को बाहर निकालने की घोषणा की है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी घोषणा कर दी है। ऐसा में देखने वाली बात है कि आखिर खर्च किसका होगा। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1497831215180566528 प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun