रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद का निधन

रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद का निधन रायपुर। रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद का आज निधन हो गया। उनके निधन पर राजनेता समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है।  स्वामी आत्मानंद जी महाराज के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और जीवन पर्यंत समाज सेवा में समर्पित रहे। उनके प्रवचनों के लिए उन्हें दुनिया भर में याद रखा जाएगा। वेदांत पर उनके विचार एक नई दृष्टि देते थे और जीवन संघर्ष में प्रेरणा भी‌। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे आत्मीय संतोष भैया यानी स्वामी सत्यरूपानंद जी महाराज जी के देहावसान की सूचना से दिल संताप से भर गया‌। वे लंबे समय से रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर के सचिव थे। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत और छत्तीसगढ़ की अधात्म धारा की अपूरणीय क्षति है। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1497848666563825664 पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा - रामकृष्ण आश्रम के प्रमुख स्वामी सत्यरूपानंद जी के निधन का समाचार बेहद दुःखद व मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मुझे सदैव बड़े भाई की तरह स्नेह दिया। मेरे लिये वो संतोष भैया थे, हर सुख-दुःख में उनका आशीष मुझे मिला। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun