IND vs SL : ईशान किशन तीसरे मैच से बाहर, ये खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग स्पोर्टस डेस्क। भारत आज श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप के इलादे से उतरेगी। आखिरी टी-20 मैच (IND vs SL 3rd T20) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत नई ओपनिंग जोड़ी उतार सकता है। दरअसल, दूसरे टी-20 के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा की बाउंसर ईशान किशन के सिर पर लगी थी। इस वजह से वह मैच से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। शनिवार को टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया था। इसके साथ ही उसने सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली थी। IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, अय्यर का बल्ला फिर चला मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज मयंक अग्रवाल प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। ऐसा हुआ तो वह अपने डेब्यू टी-20 में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। भारत के पास ओपनर के तौर पर रोहित का साथ देने के लिए दो और विकल्प टीम में मौजूद हैं। संजू सैमसन और वेंकटेश अय्यर आईपीएल में ओपनिंग करते हैं। हो सकता है कि इन दोनों में से कोई पारी का आगाज कर सकते हैं। वहीं ईशान किशन के नहीं खेलने पर संजू सैमसन विकेटकीपिंग करेंगे। IPL 2022 : आईपीएल का आगाज 26 मार्च से, कुल 74 मैच होंगे, देखें पूरा शेड्यूल भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान सिर पर चोट लगी थी। इसके बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर का स्कैन किया गया। शनिवार को दूसरे मैच में 15 गेंदों पर 16 रन बनाने वाले किशन भारतीय पारी के दौरान चौथे ओवर में लाहिरू कुमारा के बाउंसर पर चोटिल हो गए थे। बता दें कि बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होने के कारण पहले ही टीम से बाहर हो गए हैं। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun