आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई। युवक तालाब के पास घूमने के लिए गया था। इसी दौरान मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर, मौके पर हथियार बरामद जानकारी के अनुसार, जिले में शनिवार शाम से ही हल्की बारिश हो रही थी। साथ ही आकाशीय बिजली चमक रही थी। उस दौरान मरवाही के ग्राम रूमगा निवासी सतीश कुमार (21) पुत्र गणेश प्रसाद घूमने के लिए तालाब के किनारे गया था। तभी अचानक से बिजली चमकी और सतीश के ऊपर गिर पड़ी। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहुत देर होने के बाद भी जब सतीश घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। इसके बाद उसका शव तालाब किनारे पड़ा मिला। शव बुरी तरह से झुलस गया था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun