सिरफिरे ने की 27 शादी, फिर हुए 150 बच्चे, बेटी ने बताई पिता की...

सिरफिरे ने की 27 शादी, फिर हुए 150 बच्चे, बेटी ने बताई पिता की... नई दिल्ली। दुनिया में कई पागल लोग है, जो किसी भी हद तक जा सकते हैं। लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कनाडा में एक शख्स ने एक दो नहीं बल्कि 27 शादियां की हैं। अलग-अलग शादियों से उसके कुल 150 बच्चे हैं। शख्स की पहचान बहुपत्नीवादी के रूप में होती है।  इसका खुलासा खुद उसकी 38 वर्षीय बेटी ने की है। बेटी का कहना है कि एक परिवार में इतने सारे लोगों का होना और उनका एक घर में रहना अपने आप में काफी दिलचस्प किस्सा है। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के रहने वाले 65 साल के विंस्टन ब्लैकमोर ने 27 शादी की। विंस्टन के 150 बच्चे भी हैं। उनकी पहली पत्नी से हुई बेटी का नाम मैरी जेन ब्लैकमोर है, जिसने विंस्टन की जिंदगी के बारे में बताया है।

 150 भाई-बहन 

पली-बढ़ी मैरी जेन कहती हैं कि बचपन में उनके पास भाई-बहनों की एक पूरी फौज थी। जब वो 14 साल की थीं, तब उनके पिता की 12 पत्नियां थीं और उस वक्त मैरी के 40 भाई-बहन थे। हालांकि, बाद में पिता ने कई और शादी की और भाई-बहनों की संख्या 150 तक पहुंच गई। 

ब्रिटिश कोलंबिया से पहली शादी

मैरी जेन की मां पहली पत्नी थीं, जिससे उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया में 18 साल की उम्र में शादी की थी। मैरी कहती हैं कि 26 साल की उम्र में पिता को बिशप बना दिया गया। इसके बाद 1982 में जब मां प्रेग्नेंट थीं, पिता ने अपनी क्रिस्टीना से दूसरी शादी कर ली। फिर मैरी एन उनकी तीसरी पत्नी बनीं। जब मैरी 8 साल की हुईं उनके पिता ने अपनी चौथी और पांचवीं शादी भी कर ली। धीरे-धीरे परिवार बढ़ता गया और मैरी के भाई-बहनों की संख्या भी बढ़ती चली गई. अबतक मैरी के पिता Winston 27 शादियां कर चुके हैं, जिससे उनके 150 बच्चे हैं।

बहुविवाह का आरोप

मैरी आगे बताती हैं 2017 में, पिता पर बहुविवाह का आरोप लगा। फिर 2018 में उन्हें दोषी ठहराया गया और छह महीने की नजरबंदी दी गई। कनाडा में एक सदी से भी अधिक समय से यह पहली बहुविवाह की सजा थी। मैरी के मुताबिक, पिता ने केवल कानूनी रूप से मेरी मां से शादी की थी, और बाकी उनके "आध्यात्मिक विवाह" थे। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun