यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ मारपीट, राहुल गांधी ने वीडियो किया शेयर, बोले- अपनों को ऐसे नहीं छोड़ सकते

यूक्रेन में भारतीय छात्रों के साथ मारपीट, राहुल गांधी ने वीडियो किया शेयर, बोले- अपनों को ऐसे नहीं छोड़ सकते नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन युद्ध से संकट बढ़ गया है। यहां बार्डर पर भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तरह की हिंसा झेल रहे भारतीय छात्रों और इस वीडियो को देखने वाले उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। किसी भी अभिभावक को इससे नहीं गुजरना चाहिए। भारत सरकार को तत्काल विस्तृत निकासी योजना को फंसे हुए लोगों के साथ-साथ उनके परिवारों के साथ साझा करना चाहिए। हम अपनों को नहीं छोड़ सकते। https://twitter.com/RahulGandhi/status/1498125685793173509?t=-yPVgqMVxMUUNW7laT2GRQ&s=08 गौरतलब है कि भारत अपने देश के लोगों को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 7 सौ से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। अभियान गंगा : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों का पहला जत्था पहुंचा मुंबई, आंखों में दिखी खुशी

बार्डर पर भारतीय छात्रों पर संकट

यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर अब एक नया संकट छा गया है। पोलैंड की सीमा पर तैनात यूक्रेनी सेना के कुछ जवानों पर आरोप है कि उन्होंने भारतीय छात्रों के एक दल को जबरन रोकते हुए उनको पीटा है। घटना का शिकार हुए छात्रों की यूक्रेन में ही मौजूद एक सहपाठी ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी है कि उनकी यूनिवर्सिटी से एक भारतीय छात्रों के एक दल के साथ ये सब किया गया है।  यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 6 छात्र, सीएम भूपेश ने की मुलाकात मारपीट में भारतीय छात्रा का हाथ तोड़ दिया आरोप यह भी है कि बॉर्डर पर भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेनी सैनिकों ने मारपीट कर एक छात्रा का हाथ तोड़ दिया है जबकि डराने के लिए फायर भी किए। आरोपों के अनुसार हमला करने वाले यूक्रेनी सैनिकों ने छात्रों से कहा कि आपकी भारत सरकार यूक्रेन का साथ नहीं दे रही है, इसलिए हम लोग आपका सहयोग क्यों करें।

पोलैंड बॉर्डर तक पहुंचना मुश्किल

पोलैंड बॉर्डर तक जाने के लिए यूक्रेनी बॉर्डर पार करना भारतीयों के लिए मुश्किल हो गया है। पोलैंड बॉर्डर की ओर से मदद के लिए भारतीय दूतावास में फोन नहीं उठाए जाने का आरोप भी भारतीय स्टूडेंट्स ने लगाया है।  प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun