शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या, भीड़ में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम जांजगीर चांपा। प्रदेश के राजधानी रायपुर समेत कई शहरी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आती रही, लेकिन अब ग्रामीणों इलाकों में भी ऐसी वारदात हो रही है। रविवार को शिवरीनारायण मेले में एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था। इसी दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। भीड़ के काराण किसी को भी उसके बारे में जानकारी नहीं हुई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत जानकारी के अनुसार, खरौद गांव का निवासी राज देवांगन(25) रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेले में घूमने गया था। वो वहां पर अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। मेले में काफी भीड़ थी। उसी दौरान शाम को 7 से 7.30 बजे के बीच भीड़ में से किसी शख्स ने राज के शरीर में कई वार किए, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर गया। मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली ढेर, मौके पर हथियार बरामद घटना के समया उसके दोस्त कुछ दूर में थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी को पता ही नहीं चला कि हमला किसने किया है। घायल को तत्काल शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बिलासपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। वहीं पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। प्लास्टिक गिलास, कप, प्लेट पर प्रतिबंध, स्टॉक खत्म करने 30 जून तक का समय Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun