हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की आगजनी, पुलिस पर लगाए ये आरोप कोरबा। आदिवासी नेता और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम के मूर्ति खंडित के जाने से समर्थकों में भारी आक्रोश है। देश-विदेश से हजारों समर्थकों ने आज गुरसियां बाजार में दादा हीरा सिंह मरकाम की खंडित प्रतिमा के पास उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद गाड़ी और दुकानों को आग हवाले कर दिया। साथ घरों में भी पथराव कर दिया। जानकारी के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने व्यापारी राजेश जायसवाल और कांग्रेस नेता भोला गोस्वामी के घरों में जमकर तोड़फोड़ किया। वहां गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने बड़ी मुश्किल से समर्थकों के गुस्से को शांत कर हालात पर काबू पाया। छत्तीसगढ़ में वकील सुरक्षित नहीं ! अब अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, राज्यपाल से गुहार इससे पहले मूर्ति खंडित करने के विरोध में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से समर्थकों व गोंगपा कार्यकर्ता जुटे। यहां कार्यकर्ताओं ने महासभा में अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान उग्र लोगों ने आसपास मौजूद गाड़ियों के साथ-साथ की दुकानों को भी आग लगा दिया। समर्थकों को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि दादा हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन गोंगपा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि घटना के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इससे से हीरा सिंह मरकाम के समर्थकों समेत आदिवासी समाज के लोग खासे आक्रोशित हैं। शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या, भीड़ में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun