रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका

रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन की जंग असर एलपीजी सिलेंडर पर पड़ा है। युद्ध से एलपीजी गैस के दाम में वृद्धि हो गई है। सिलेंडर के रेट में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। यह इजाफा कमर्शियल सिलेंडर में किया गया है। आशंका है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगा हो सकता है। क्योंकि अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को है। ऐसे में 7 मार्च के बाद आफत आ सकती है।  घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी नहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 के बाद न तो सस्ता और न ही महंगा हुआ है। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला। बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपए बढ़ाये गए। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शियल सिलेंडर का दाम 1736 रुपए था। नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपए का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपओ पर आ गया।   कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपए की वृद्धि इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी की गई है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से अब दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।  चुनाव बाद घरेलू सिलेंडर होगा महंगा? 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपए प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।