ड्राइवर की लापरवाही से बाराती बस पलटी, 3 लोगों की मौत, 6 घायल सरगुजा। जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिसमें 2 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, किसान से मांगी थी 1 एक लाख रुपए इलाज के दौरान अधेड़ ने तोड़ा दम घटना के बाद आस-पास और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां एक अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। उनका इलाज अभी किया जा रहा है। उनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में राजेंद्र खलखो (4),आरती बड़ा(16) और जीवन मिंज(48)की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में वकील सुरक्षित नहीं ! अब अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग, राज्यपाल से गुहार ड्राइवर की लापरवाही महिला ने बताया कि हम सब वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। उसने बताया कि बस ड्राइवर बार-बार हाथ छोड़कर बस चला रहा था। वो मस्ती में था। बार-बार समझाने पर भी वह नहीं माना। आखिरकार उसकी लापरवाही के चलते 3 लोगों की जान चले गई है। हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति खंडित, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की आगजनी, पुलिस पर लगाए ये आरोप महिला ने बताया कि जिस बच्चे की मौत हुई, वह आगे बैठा था। इसके चलते उसे बचने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद से ही बस ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला है। शिवरीनारायण मेले में युवक की हत्या, भीड़ में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun