कल से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किए ये निर्देश
कल से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किए ये निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होगी। 2 मार्च से होने वाले इन परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) ने गाइडलाइंस जारी की है।
इसके तहत बहुत से निर्देश दिए गए हैं। छात्र बिना स्कूल यूनिफॉर्म के परीक्षा दे सकते हैं। कोरोना संक्रमित छात्रों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
सीजीबीएसई ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया जाएगा और छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
10वीं-12वीं में कुल परीक्षार्थी
10वीं में 3 लाख 80 हजार 27 बच्चे पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 77 हजार 667 नियमित और 2 हजार 360 प्राइवेट परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसी तरह 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कुल दो लाख 93 हजार 425 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें दो लाख 89 हजार 808 परीक्षार्थी नियमित हैं, जबकि तीन हजार 617 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं।
12वीं बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च 2022 तक होगी। परीक्षा का समय सबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। इसी तरह 10वीं की परीक्षा तीन से 23 मार्च 2022 तक होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा।
जानिए जरूरी गाइडलाइंस
- बिना स्कूल यूनिफॉर्म के भी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
- सर्दी-खांसी-बुखार के लक्ष्ण वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
- जिन सरकारी स्कूलों में परीक्षा हो रही है, उनके प्रिंसिपल ही केंद्राध्यक्ष होंगे।
- इसके साथ ही परीक्षा के पहले दो असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को भी इस बार खत्म कर दिया गया है। इसके बिना भी छात्र परीक्षा दे सकेंगे।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun