ओड़िशा बॉर्डर पर हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत

ओड़िशा बॉर्डर पर हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत रायपुर। ओड़िशा-महासमुंद बॉर्डर पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना ओड़िशा के जोंक थाना क्षेत्र की है। पटवारी के 301 पदों पर भर्ती, देखें शैक्षणिक योग्यता समेत अन्य जानकारी बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ से एक परिवार आज तड़के लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े 3 बजे उनकी कार जोंक थाना क्षेत्र के नुआपड़ा बरगढ़ रोड एक्सप्रेस वे में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। ड्राइवर की लापरवाही से बाराती बस पलटी, 3 लोगों की मौत, 6 घायल हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार (सीजी 06 जीएफ 2753) में सवार एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा हैं। वहीं तीन घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक महासमुंद जिले के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि सभी मृतक महासमुंद के रहने वाले थे। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26