शराब बना काल : मेला से लौटते समय दुर्घटना, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत महासमुंद। तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों युवक ग्राम जोबा के निवासी थे। मेला से लौटते समय तीनों हादेश का शिकार हो गए। घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कौशरा तेंदुकोना निवासी भुवनेश्वर दीवान (23 वर्ष), ओमेश दीवान (22 वर्ष) निवासी जोबाकला पिथौरा और चंद्रप्रकाश पटेल (23 वर्ष) जोबाकला तीनों मंगलवार को बाइक में सवार होकर सिरपुर मेला गए हुए थे। रात साढ़े 8 बजे के बीच तीनों एक ही बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तोरल पड़ाव के पास सामने चल रही ट्रेलर में उनकी तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ओड़िशा बॉर्डर पर हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार की साजिश! कंप्यूटर के जमाने में शीघ्रलेखन सर्टिफिकेट किया अनिवार्य, जानिए सहायक ग्रेड-3 की नौकरी मेें कैसे हो रहा खेला जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक शराब के नशे में थे। मृतकों के पास से शराब की बोतल भी पाई गई है। फिलहाल पटेवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26