12वीं बोर्ड की आफलाइन परीक्षा शुरू, कई छात्र हुए मायूस, कहा- कोर्स पढ़ाया नहीं, उसका भी प्रश्न
12वीं बोर्ड की आफलाइन परीक्षा शुरू, कई छात्र हुए मायूस, कहा- कोर्स पढ़ाया नहीं, उसका भी प्रश्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (माशिमं) 12वीं के छात्रों ने आज अपना पहला पेपर दिया। हिंदी की परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों ने खुशी जाहिर की। वहीं कुछ छात्र नाराज नजर आए।
एक छात्रा ने कहा कि साल भर आनलाइन पढ़ाई करने वालों का आफलाइन परीक्षा से सही आंकलन होगा। इसके अलावा कई छात्रों ने बताया कि हमें जो पढ़ाया नहीं गया वह भी परीक्षा में पूछा गया है। जबकि कुछ विद्यार्थियों ने समय कम पड़ने की बात कही। लिखने की प्रैक्टिस छोड़ने के कारण समय कम पड़ गया।
बेरोजगारों के साथ भूपेश सरकार की साजिश! कंप्यूटर के जमाने में शीघ्रलेखन सर्टिफिकेट किया अनिवार्य, जानिए सहायक ग्रेड-3 की नौकरी मेें कैसे हो रहा खेला
परीक्षा में पूछा गया ये सवाल
परीक्षार्थियों से कोरोना टीके को अनिवार्य करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखने को कहा गया था। साथ ही अमानक और अव्यवस्थित सड़क निर्माण की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है। इस ओर दैनिक समाचार पत्र के संपादक का ध्यानाकर्षण कराने के लिए पत्र लिखने का विकल्प दिया था।
परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में सेल्फी के बढ़ते बुखार, सीमेंट के जंगल में भटकी दुनिया और नारी सशक्तिकरण पर निबंध लिखने को आया था। पत्रकारिता से जुड़े सवाल भी प्रश्नपत्र का मुख्य हिस्सा थे। इसे विद्यार्थियों ने आसानी से हल किया है। कहानी, कविता, नाटक और साहित्य की दूसरी विधाओं से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे।
70 प्रतिशत पाठ्यक्रम से सवाल
जिला शिक्षा अधिकारी एन बंजारा ने बताया कि जिले में 30 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। वहीं कोरोनावायरस विद्यार्थियों के लिए अलग कक्ष बनाया गया था, जबकि रायपुर के केंद्र में कोरोनावायरस के एक भी छात्र नहीं आए। परीक्षा में 70% पाठ्यक्रम से सवाल किया गया है। परीक्षा के लिए 6787 केंद्र बनाए गए हैं।
10वीं की हिंदी परीक्षा कल
माध्यमिक शिक्षा मंडल से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार से 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उनका भी पहला पेपर हिंदी ही है। 12वीं की परीक्षा 30 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च तक ली जानी है। फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा भी 3 मार्च से 11 मार्च तक ली जाएगी। इन सभी परीक्षाओं के लिए 6 लाख 83 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त सभी 6 हजार 787 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है।
रूस-यूक्रेन जंग असर : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम वृद्धि, और महंगा होने की आशंका
Microsoft CEO Satya Nadella’s Son, Zain, Dies At 26